top of page

RESEARCH PAPER WRITING IN PhD? शोध पत्र लेखन

RESEARCH PAPER WRITING IN PhD? शोध पत्र लेखन


पीएचडी के दौरान शोध पत्र लेखन का तात्पर्य शोधार्थी  द्वारा लिखित उन लेखो से होता है जिनके माध्यम से वे अपने विशिष्ट अध्ययन क्षेत्र से संबंधित मूल शोध निष्कर्षो, सैद्धांतिक प्रगति या आलोचनात्मक समीक्षा का वर्णन प्रस्तुत करते हैं।

शोध पत्र लेखन द्वारा शोधार्थी अपने शोध कौशल को प्रदर्शित कर सकते हैं। पीएचडी के दौरान शोधार्थी को अपने थिसिस सबमिशन मानदंड के एक हिस्से के रूप में, एकेडमिक शोध पत्रिकाओं में स्वयं के शोध से संबंधित न्यूनतम 2 शोध पत्र प्रकाशित करवाना आवश्यक होता है।

 

शोध पत्र का प्रारूप (FORMAT OF RESEARCH PAPER WRITING)


पीएचडी में शोध पत्र का प्रारूप आमतौर पर एक संरचित शैक्षणिक ढांचे का अनुसरण करता है, जो स्पष्टता, सुसंगतता और कठोरता सुनिश्चित करता है। शोध पत्र का  सामान्य प्रारूप:


1. शीर्षक पृष्ठ (Title page)

·        शोध पत्र का शीर्षक

·        लेखक का नाम और संबद्धता

·        संबंधित लेखक का विवरण/ शोध निर्देशक का विवरण

 

2. शोध सारांश (सामान्यतः 150-300 शब्द) (Abstract)

जिसमें सम्मिलित होना चाहिए:

·        पृष्ठभूमि

·        उद्देश्य

·        पद्धति

·        निष्कर्ष

 

3. बीजशब्द (3-6 शब्द)  (Keywords)

इसके अन्तर्गत अनुक्रमण और खोज योग्यता के लिए अध्ययन से संबंधित महत्वपूर्ण शब्द संकलित किए जाते हैं।

 

4. परिचय (Introduction)

·        शोध की पृष्ठभूमि और महत्व

·        शोध अंतराल और समस्या कथन

·        उद्देश्य और शोध प्रश्न/परिकल्पनाएँ

·        दायरा और सीमाएँ

 

5. साहित्य समीक्षा (Literature Review)

·        विषय से संबंधित मौजूदा अध्ययनों की समीक्षा

·        शोध अंतराल की पहचान

·        अध्ययन का औचित्य

 

6. कार्यप्रणाली (Methodology)

·        शोध डिजाइन (गुणात्मक, मात्रात्मक या मिश्रित विधियाँ)

·        जनसंख्या और नमूना आकार

·        डेटा संग्रह विधियाँ (सर्वेक्षण, साक्षात्कार, प्रयोग, आदि)

·        डेटा विश्लेषण तकनीकें (सांख्यिकीय उपकरण, विषयगत विश्लेषण, आदि)

·        नैतिक विचार

 

7. परिणाम/निष्कर्ष (Result)

·        विश्लेषित डेटा की प्रस्तुति (ग्राफ़, तालिकाएँ, चार्ट)

·        शोध प्रश्नों के संबंध में परिणामों की व्याख्या

 

8. चर्चा (Discussion)

·        पिछले शोध के साथ निष्कर्षों की तुलना

·        प्रमुख प्रवृत्तियों और अंतर्दृष्टि की व्याख्या

·        अध्ययन के निहितार्थ (सैद्धांतिक  और व्यावहारिक)

 

9. निष्कर्ष और अनुशंसाएँ (Conclusion &recommendations)

·        मुख्य निष्कर्षों का सारांश

·        ज्ञान में योगदान

·        नीति, अभ्यास या भविष्य के शोध के लिए अनुशंसाएँ

·        अध्ययन की सीमाएँ


10. संदर्भ (References)

·        APA, MLA, शिकागो या अन्य आवश्यक उद्धरण शैलियों में उद्धृत कार्य।



*सामान्यतः शोध पत्र लेखन की न्यूनतम शब्द सीमा 2500-3000 निर्धारित होती है। यह जर्नल या विश्वविद्यालय दिशा निर्देशानुसार भिन्न-भिन्न हो सकती है।

*शोध से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट पर शोधार्थी अपना session बुक करवा सकते हैं।

 

 
 
 

Recent Posts

See All
Review Of RelatedLiterature In Hindi

IMPORTANT NOTES ON RESEARCH (NET/P.hD) (हिंदी में शोध नोट्स) BY- Dr. Mridula Sharma अध्याय 2: साहित्य स

 
 
 

Comments


bottom of page