Research integrity / शोध अखंडता
- Mridula Sharma
- Jan 22, 2025
- 3 min read
शोध अखंडता/Research integrity
शोध अखंडता को शोध अभ्यास के लिए आवश्यक नैतिक सिद्धांतों और पेशेवर मानकों के सक्रिय पालन के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। सक्रिय पालन से तात्पर्य सिद्धांतों और प्रथाओं को व्यक्तिगत विश्वास के रूप में अपनाना है, न कि उन्हें नियम निर्माताओं द्वारा थोपे जाने के रूप में स्वीकार करना। नैतिक सिद्धांतों से तात्पर्य ईमानदारी, नियम, विश्वसनीयता और वैज्ञानिक रिकॉर्ड के लिए उच्च सम्मान से है।
NAS रिपोर्ट के अनुसार : "व्यक्तियों के लिए शोध अखंडता नैतिक चरित्र और अनुभव का एक पहलू है। इसमें सबसे ऊपर बौद्धिक ईमानदारी और अपने कार्यों के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी और जिम्मेदार शोध आचरण की विशेषता वाले कई अभ्यासों के प्रति प्रतिबद्धता शामिल है।"
शोधार्थी का नैतिक उत्तरदायित्व -
1.शोध प्रस्ताव, प्रदर्शन और रिपोर्ट करने में बौद्धिक ईमानदारी-
शोध का प्रस्ताव करने, प्रदर्शन करने और रिपोर्ट करने में बौद्धिक ईमानदारी से तात्पर्य संपूर्ण शोध कार्य करने के संबंध में ईमानदारी से है। यह अपेक्षा की जाती है कि शोधकर्ता प्रस्ताव और डेटा ईमानदारी से प्रस्तुत करें और लिखित और मौखिक रूप से अपनी सर्वोत्तम समझ को संप्रेषित करें। शोधकर्ताओं को अपने शोध निष्कर्षों के लिए अधिवक्ता होना चाहिए और त्रुटियों को स्वीकार करना चाहिए।
2. शोध कार्य के दौरान लिए गए योगदान का शुद्धता पूर्ण प्रदर्शन –
शोध प्रस्तावों और रिपोर्टों में किसी के योगदान को प्रदर्शित करने में सटीकता और शुद्धता रखनी चाहिए। शोधकर्ता अन्य शोधकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों को इस प्रकार से प्रदर्शित न करें कि वह उनका कार्य है। ऐसा करने पर यह साहित्यिक चोरी कहलाती है। इसके अलावा, उन्हें सहकर्मियों और सहयोगियों के योगदान के संबंध में ईमानदार होना चाहिए। प्रकाशनों में, सिद्धांत रूप में प्रत्येक लेखक के काम को निर्दिष्ट करना चाहिए। शोधकर्ता ईमानदारी से उन मिसालों को स्वीकार करें जिन पर उनका शोध आधारित है।
3. शोध स्व समीक्षा में निष्पक्षता -
शोधार्थी को अपने शोध कार्य की स्व समीक्षा बिना किसी स्वार्थ और निष्पक्षता के साथ करनी चाहिए। इस प्रकार की समीक्षा नैतिक रूप से वैज्ञानिक कार्य की उत्कृष्ट को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
4. वैज्ञानिक समुदाय में शोध कार्य का साझाकरण -
शोधकर्ताओं के लिए यह आवश्यक है कि वे अनुसंधान निष्कर्षों को पूर्ण, खुले और समयबद्ध तरीके से वैज्ञानिक समुदाय को रिपोर्ट करें। यह ध्यान रखना चाहिए कि वैज्ञानिक समुदाय अत्यधिक प्रतिस्पर्धी है। जो अन्वेषक सबसे पहले नए और महत्वपूर्ण निष्कर्षों की रिपोर्ट करता है, उसे खोज का श्रेय दिया जाता है।
5.हितों के टकराव में पारदर्शिता-
शोध में हितों का टकराव तब होता है जब शोधकर्ता को शोध के परिणाम में इसलिए रुचि होती है क्योंकि वे परिणाम उसके व्यक्तिगत लाभ से संबंधित होते हैं। शोधार्थी का यह रवैया शोध की वास्तविकता और दिखावे के मध्य शोध की अखंडता से समझौता करते हैं।
6.शोध के संचालन में मानव विषयों की सुरक्षा-
शोध में भाग लेने के लिए स्वेच्छा से आगे आने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा शोध में अखंडता के लिए आवश्यक है। शोधार्थी का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह शोध में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की गोपनीयता बनाए रखें।
7.शोध में पशुओं की मानवीय देखभाल-
पशुओं की मानवीय देखभाल ठोस विज्ञान और उसके सामाजिक लाभों के उत्पादन के लिए आवश्यक है। शोधकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे शोध के संचालन में पशुओं की मानवीय देखभाल करें। इसका अर्थ है किसी विशेष प्रोटोकॉल में पशुओं की आवश्यकता का मूल्यांकन करना, यह सुनिश्चित करना कि शोध से पहले शोध पशुओं की जीवन के लिए बुनियादी ज़रूरतें पूरी हो जाएं। ऐसी प्रक्रियाएं लागू की जानी चाहिए जो पशुओं के दर्द, पीड़ा और संकट को कम से कम करें।
अनुसंधान सत्यनिष्ठा के प्रकार एवं क्षेत्र ( Type and area of research integrity)
अनुसंधान के निम्नलिखित स्तरों पर शोधार्थी की ईमानदारी आवश्यक है-
· शोध योजना निर्माण
· शोध विधि
· प्रदतों का संकलन
· रिपोर्टिंग
· शोध आंकड़ों का विश्लेषण एवं व्याख्या
·
अनुसंधान के निम्नलिखित कार्यों में पारदर्शिता आवश्यक है -
· शोध विधि का पूर्ण वर्णन
· सभी शोध परिणाम का प्रकाशन
· आंकड़ों, कोड और शोध सामग्री का साझा हितों में टकराव
अनुसंधान में शोधार्थी की जवाब देही निम्नलिखित के लिए होनी चाहिए-
· संस्थान
· प्रकाशक
· वित्त पोषण निकाय
· शोध में सम्मिलित अन्य शोधार्थी या व्यक्ति
अनुसंधान में शोधार्थी को निम्नलिखित के प्रति आदर रखना चाहिए-
· सहकर्मी
· अन्य शोधकर्ता
· प्रतिभागी
· पशु
· पर्यावरण
अनुसंधान में शोधार्थी को निम्नलिखित अनुशासनात्मक मानदण्डों का कठोरता से पालन करना चाहिए-
· शोध के उचित तरीके
· शोध प्रोटोकॉल का पालन करना
· आंकड़ों की सही व्याख्या करना
· सही निष्कर्ष निकालना
· परिणाम प्रसारित करना
Comments